परम श्रद्धेय श्री हितेंद्र कृष्ण जी महाराज
सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं।
महाराज जी विगत कई वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा, शिव महापुराण एवं वैदिक सत्संग के माध्यम से देश-विदेश में धर्म, भक्ति एवं सदाचार का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।महाराज जी की कथाओं की विशेषता है —
सरल भाषा में गूढ़ शास्त्रीय तत्वों का वर्णन,
आधुनिक जीवन की समस्याओं का शास्त्रसम्मत समाधान,
तथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संतुलित समन्वय।आपके सान्निध्य में आयोजित कथाओं से
हजारों श्रद्धालुओं ने मानसिक शांति, पारिवारिक सौहार्द एवं आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की है।महाराज जी का उद्देश्य है —
श्रीमद् भागवत के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर
मानव जीवन को धर्ममय, सुखमय एवं सार्थक बनाना।